BREAKING CG NEWS

CG FIRE NEWS: ट्रांसपोर्ट कंपनी में भड़की आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद बुझीं लपटें

Share this

CG FIRE NEWS: बलौदाबाजार. बलौदाबाजार के लवन बायपास रोड स्थित मनीषा ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में मंगलवार देर रात बड़ी घटना हुई. अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में वहां मौजूद टायर-ट्यूब, ट्रक पार्ट्स समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

4 घंटे तक चला राहत बचाव कार्य

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नगर सेना बल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडर की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब 4 घंटे तक कड़ीमशक्कत करनी पड़ी.

Read more: – CG FIRE NEWS: अपार्टमेंट में 4th फ्लोर पर आग का तांडव, बाल-बाल बची परिवार की जान

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने जांच की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *