BREAKING CG NEWS

मैंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बारे में कुछ नहीं कहा : संजय पाण्डेय

Share this

सारंगढ़। शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में आयोजित सैन्य सम्मान समारोह के दौरान मीडिया को लेकर दिए गए बयान पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने आज प्रेस क्लब के समक्ष अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का आशय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग और उसके अनर्गल उपयोग से था।

 

संजय पाण्डेय ने कहा कि सारंगढ़ के पत्रकारों, विशेषकर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हमेशा उनका साथ दिया है। पत्रकारों के साथ उनके संबंध सदैव सहयोगात्मक रहे हैं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर उन्हें पत्रकारों का सहयोग मिलता रहा है।

 

उन्होंने कल जारी समाचार के संबंध में कहा कि संबंधित समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया था, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया गया। इसके बावजूद यदि उनके बयान से किसी पत्रकार साथी को किसी प्रकार की ठेस पहुंची हो या गलतफहमी उत्पन्न हुई हो, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

 

संजय पाण्डेय ने कहा कि वे पत्रकारों से आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, ताकि सभी मिलकर सारंगढ़ क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लेकर कोई नकारात्मक संदेश देना नहीं था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *