BREAKING CG NEWS

CG Crime News: BJP विधायक धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

Share this

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उनके साथ लूट की घटना हुई है. मामले में के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू की गई है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रायपुर में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे विधायक

मामला रायपुर के भारत माता चौक में शंकर नगर के पास का बताया जा रहा है. यह इलाका सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है. जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है.

रायपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है. धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *