BREAKING CG NEWS

Mamata Banerjee Lawyer Look:  हार के बाद नया अवतार! वकील की ड्रेस पहन कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

Share this

Mamata Banerjee Lawyer Look:  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, वकील का चोगा पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल के सामने वह दलील रखेंगी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।

SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थी

वहीं, ममता बनर्जी इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *