BREAKING देश दुनिया वॉच

Prateek Yadav Death : अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली आखिरी सांस

Share this

 

Prateek Yadav Death : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उन्होंने आज (13 मई) लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रतीक यादव को क्या समस्या थी. फिलहाल, अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है. प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत देर रात बिगड़नी शुरू हो गई थी. रात में प्रतीक को थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी. जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां उनके निधन की सूचना सामने आई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *