BREAKING CG NEWS

CG HIGH COURT: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, समर वेकेशन से पहले बदला गया रोस्टर,

Share this

CG HIGH COURT: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन से पहले रोस्टर में बदलाव किया गया है। गुरुवार 7 मई से नई व्यवस्था लागू की जा चुकी है, जिसके तहत चार डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंच नियमित मामलों की सुनवाई करेंगी।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की प्रथम डिवीजन बेंच जनहित याचिका, हेबियस कॉर्पस, रिट अपील और विशेष मामलों की सुनवाई करेगी। वहीं जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल की दूसरी बेंच आपराधिक मामलों और अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई करेगी।

तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एनके व्यास कैदी अपीलों से जुड़े मामलों को सुनेंगे। चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत वैवाहिक अपील, टैक्स और सेवा मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश की विशेष बेंच सहित 14 सिंगल बेंच भी कार्य करेंगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *