प्रांतीय वॉच

प्रशासन ने की शहरी गौठान का निरीक्षण

Share this

*महिला समूह से गोबर के दीये खरीद कर किया उत्साहवर्धन*

*महिला समूह को गौठान की बाड़ी में साग-सब्जी की खेती करने दी समझाईश*

(बीजापुर ब्यूरोो) समैया पागे l प्रशासन कलेक्टर ने शहरी गौठान का निरीक्षण कर मणिकंचन महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा तैयार किये जा रहे गोबर के दीये, गोबर के गमले, गोबर के लकड़ी सहित अन्य सजावटी सामग्रियों का तन्मयता के साथ अवलोकन किया। उन्होने इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष फरहाना परवीन, सचिव मंजू पदम तथा अन्य महिलाओं से रूबरू होकर उनकी उत्पादक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और वर्मी कम्पोस्ट खाद, गोबर के सुंदर दीये, गमले एवं लकड़ी सहित आकर्षक सजावटी सामग्रियों को देखकर प्रशंसा की। जिला प्रशासन ने उक्त महिला समूह से एक हजार रूपए के दीये क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला प्रशासन जिले के महिला समूहों के द्वारा तैयार किये गये गोबर के दीये, गमले और अन्य सजावटी सामग्री खरीद कर उन्हे प्रोत्साहित करने का आग्रह नागरिकों से किया। उन्होंने गौठान परिसर में स्थित तालाब में मछलीपालन करने सहित बाड़ी में साग-सब्जी की खेती कर आय संवृद्धि करने की समझाईश महिला समूह की महिलाओं को दी। वहीं अन्य उत्पादक गतिविधियां भी संचालित करने कहा। इस दौरान महिला समूह की अध्यक्ष फरहाना परवीन ने बताया कि समूह की महिलाओं ने अभी तक करीब 5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने सहित दीपावली पर्व के मद्देनजर गोबर के 11 हजार दीये बनाये हैं। वहीं गोबर के सजावटी सामग्री गणेशजी की मूर्ति, लक्ष्मीजी की चरण पादुका, स्वस्तिक, शुभ-लाभ ईत्यादि तैयार किये हैं। इसके साथ ही गोबर के गमले और लकड़ी भी निर्मित किये हैं। वर्तमान में करीब 16 हजार रूपये के दीये और गमले सहित अन्य सजावटी सामानों का विक्रय किया है। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *