BREAKING CG NEWS

Islamabad Hospital Fire:  अस्पताल की नर्सरी में लगी भीषण आग, 15 नवजात शिशुओं की मौत

Share this

Islamabad Hospital Fire: Massive fire breaks out in hospital nursery; 15 newborns die.

Islamabad Hospital Fire: इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार, 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।

Imran Khan Health Update: जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान! पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सिर्फ एक बच्चे की बची जान

PIMS अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई। वहीं सिर्फ एक बच्चे को ही बचाया जा सका।

आग लगने की खबर मिलने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। नवजात शिशुओं को गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया। इस घटना में 16 बच्चों में से सिर्फ एक नवजात शिशु की जान बच पाई। बचाव अधिकारियों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *