CG NEWS: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
NH-30 पर ट्रक ड्राइवरों का हंगामा! RTO पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

