बालोद: आज मंगलवार सुबह बालोद जिले से लगे गोंदली जलाशय भैसबोर्ड मे एक युवक की लाश मिलने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मोनू देवांगन उम्र 25 साल है।
बताया जा रहा है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। सुबह वह गोंदली जलाशय मे मछली पकड़ने गया था जहाँ अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा जिसके कारण मृतक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी मे चला गया। जिस कारण उसकी डुबकर मौत हो गई।
आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने लाश को पानी के ऊपर तैरता देख कोतवाली पुलिस को सुचना दी मौके पऱ पुलिस ने पहुँच कर बॉडी को कब्जे मे लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है

