CM Sai’s major statement regarding the case of the derogatory remark about the Shivling.
CG NEWS: रायपुर। सनातन धर्म और भगवान शिव को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के आराध्य भगवान शिवजी और उनके शिवलिंग को लेकर पन्नालाल द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है और कानून के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी तरह के बयान या टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है और संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
अब प्रकरण में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद मामला विवादों में आ गया था। टिप्पणी को लेकर धार्मिक संगठनों और समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की गई।
मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह साफ है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आस्था और आराध्य देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

