BREAKING CG NEWS

BSP Scrap Theft Case: गिरफ्तारी के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए निष्कासित

Share this

BSP Scrap Theft Case: दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में जीएम और एजीएम के बाद रसूखदार कारोबारी और भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक्शन के बाद भाजपा ने मुदलियार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

दरअसल, भास्कर मुदलियार की गाड़ियां मुख्य आरोपी संजय सिंह द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के अंदर डस्ट परिवहन के लिए लगाए गए थे. भास्कर मुदलियार की गाड़ियां प्लांट के अंदर से फ्लू डस्ट लाने का काम करती थी, लेकिन फ्लू डस्ट की आड़ में कुछ महीनों से स्कैप की चोरी की जा रही थी. इससे पहले भी भास्कर मुदलियार से पूछताछ की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था.

Read more:- BSP Iron Theft Case: BSP लोहा चोरी केस में BJP नेता गिरफ्तार

इस मामले में कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु खण्डेलवाड और गिरीश खंडेलवाल फरार हैं, जिनके 12 खाते फ्रिज किये गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान भास्कर मुदलियार की संदिग्ध भूमिका पाई गई. ट्रांसपोर्टर भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉन्ट्रक्टरों के माध्यम से चलाई जा रही थी. जांच के दौरान कई साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. फ़्लू डस्ट की आड़ में स्क्रैप चोरी मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *