BREAKING CG NEWS

BSP Iron Theft Case: BSP लोहा चोरी केस में BJP नेता गिरफ्तार

Share this

BSP Iron Theft Case: दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक GM-AGM समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, वैशाली नगर के भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर चल रही थी। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लोहा चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। जांच के दौरान नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके आधार पर आगे भी अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *