BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH : दफ्तर के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर आरोप लगाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Share this

CHHATTISGARH: रायगढ़। शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर में उसका पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए चाहत शुक्ला ने आरोप लगाया कि सिटी कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल राजनीतिक सपोर्ट पर काम कर रहे हैं। उसने सनसनीखेज दावा किया कि टीआई प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के रिश्तेदार होने का फायदा उठा रहे हैं और इसी के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस ने पैदल मार्च कराते कोर्ट में किया पेश

दो बार जिला बदर होने के बाद अदालत से बरी होने पर चाहत ने पुलिस पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पैदल मार्च कराते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *