इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में सरकार की सख्त कार्रवाई और 600 से ज्यादा नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान-विरोधी जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
प्रमुख आंदोलनकारी नेता शौकत नवाज मीर की नजरबंदी से भड़के ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) ने इस्लामाबाद को खुली चुनौती देते हुए भारत से मदद की मांग की है।
JAAC ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी पर गहरा गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “गुलाम उनके नियंत्रण में हैं। शाह कैद में हैं।”पाकिस्तानी शासन के तहत भारी कमी, व्यवस्थित क्रूरता और गंभीर मानवीय संकट को उजागर करते हुए, जम्मू-कश्मीर JAAC के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

