BREAKING CG NEWS

पति को थाने से छुड़ाने की साजिश! TMC नेता की पत्नी गिरफ्तार, भीड़ जुटाकर पुलिस को दी थी खुली चुनौती

Share this

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना इलाके में सियासी सरगर्मी और तनाव का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रशासन का कहना है कि पति की गिरफ्तारी के बाद रेजिना ने फलता इलाके में जो विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए, उससे वहां की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती थी।

क्यों हुई रेजिना बीबी की गिरफ्तारी?

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें रस्सी से बांधकर ले जाया जा रहा था। इस वीडियो ने खान के समर्थकों के गुस्से में घी का काम किया।

पुलिस का आरोप है कि पति के साथ हुए इस व्यवहार के विरोध में रेजिना बीबी ने इलाके में बड़े पैमाने पर लोगों को भड़काया और चक्का जाम करवाया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि समर्थकों की भारी भीड़ थाने का घेराव करने और उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही थी।

केंद्रीय बलों को संभालना पड़ा मोर्चा

फलता इलाके में जब भारी भीड़ जुटने लगी और स्थिति बेकाबू होने का अंदेशा हुआ, तो स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) को भी मैदान में उतरना पड़ा। सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत भीड़ को वहां से खदेड़ा और हालात पर काबू पाया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *