BREAKING CG NEWS

थाने के सामने MLA ऑफिस पर गोलियों की बौछार!

Share this

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार सुबह महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, जिससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गए।

पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है कार्यालय

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक का यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर पर दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 राउंड फायर किए। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *