BREAKING CG NEWS

Dog Attack: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को घसीटकर नोचा, इलाके में दहशत का माहौल

Share this

Dog Attack:  खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। सनसिटी कॉलोनी में 5 साल के मासूम पर चार आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में मासूम घायल हो गया और उसके शरीर में कई जगहों पर गहरे घाव बन गए हैं। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ये मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कॉलोनी में खेल रहा था। तभी अचानक चार आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। मासूम अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन कुत्तों का झुंड उसके पीछे पड़ गया और उसे घसीटकर नोच डाला। कुछ सेकंड तक चले इस खौफनाक हमले में मासूम बुरी तरह घायल हो गया। उसके पैरों, जांघों और पीठ पर गहरे घाव बने हैं।

युवक ने बचाई मासूम की जान

बताया जा रहा है कि बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है और वह मानसिक रूप से भी गहरे सदमे में है। घटना का सबसे भयावह पहलू यह है कि यदि मौके पर मौजूद युवक बीच-बचाव नहीं करता, तो यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *