BREAKING CG NEWS

नया बस स्टैंड गोटिया रोड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त! 

Share this

कवर्धा। शहर के नया बस स्टैंड गोटिया रोड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड परिसर में पिछले कई दिनों से झाड़ू नहीं लगी है, जिसके कारण जगह-जगह कचरे का ढेर जमा हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह से नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी बढ़ती जा रही है।

बस स्टैंड के प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही गंदगी और दुर्गंध से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए बस स्टैंड की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो सफाई व्यवस्था को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हो।

चर्चा यह भी है कि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों यात्री इस बस स्टैंड से आवागमन करते हैं। सवाल उठ रहा है कि जब शहर को स्वच्छ रखने के दावे किए जाते हैं तो बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह की सफाई व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है?

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंदगी पर कब संज्ञान लेता है या फिर यात्रियों को इसी तरह कचरे और अव्यवस्था के बीच सफर करने को मजबूर रहना पड़ेगा।

बस स्टैंड में कचरे का अंबार, जिम्मेदार बेखबर – आखिर सफाई का बजट जा कहां रहा है

पत्रकार दीपक तिवारी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *