BREAKING CG NEWS

CG NEWS: जेल के ऊपर नहीं उड़ेंगे ड्रोन! बिलासपुर केंद्रीय जेल के आसपास No-Fly Zone घोषित

Share this

CG NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के केंद्रीय जेल को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

500 मीटर तक ड्रोन संचालन बैन

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जेल महानिदेशक से जेल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मिले थे। इसके बाद जेल परिसर और आसपास के 500 मीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित करने पत्राचार किया गया। इस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Read more:- CG NEWS: जगदलपुर केंद्रीय जेल में 5 दिन के भीतर दूसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कलेक्टर के आदेश के अनुसार केंद्रीय जेल अत्यंत संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थान है। जेल परिसर और उसके आसपास अनाधिकृत ड्रोन संचालन से जेल सुरक्षा, बंदियों की निगरानी व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई जेल प्रशासन के अनुरोध और एसएसपी रजनेश सिंह की सहमति पर की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *