CG PM Awas Yojana: रायपुर। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना काफी समय से चल रहा है । अब इस योजना में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों (PMAY Urban 2.0) को अब आवास निर्माण की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने किस्तों के भुगतान ढांचे में संशोधन किया है। पहले लाभार्थियों को पहली किस्त के तौर पर 63 हजार रुपये प्रदान किए जाते थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही सहायता
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास निर्माण के लिए कुल राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार उपलब्ध कराती है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चार किस्तों में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।
Read more:- PM आवास योजना कार्य में सुस्ती: पहली किस्त के बाद भी नहीं बने घर, सचिवों पर गिरी गाज
इसके अलावा मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत यदि लाभार्थी 18 माह की तय समय सीमा में आवास निर्माण पूरा कर लेते हैं तो राज्य सरकार की ओर से उन्हें 32 हजार 850 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इस प्रकार हितग्राहियों को कुल 2 लाख 82 हजार 850 रुपये का लाभ प्राप्त होता है।

