BREAKING CG NEWS

TRANSFER BREAKING: जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और EE के बड़े पैमाने पर तबादले

Share this

TRANSFER BREAKING: रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं (ईई) के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और वार्डों में कामकाज सुधारने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

READ MORE:- TRANSFER NEWS: खाद्य विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों का तबादला

जानकारी के मुताबिक ज्यादातर जोन कमिश्नर पिछले ढाई से चार सालों से एक ही जोन में कार्यरत थे। निर्वाचित परिषद की ओर से भी लंबे समय से इन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोनों में एक साथ फेरबदल किया है। जोन क्रमांक-1 में चार सालों से अधिक समय से पदस्थ रंजना अग्रवाल को हटाकर जोन क्रमांक-8 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह जोन क्रमांक-6 की जोन कमिश्नर मधुलिका सिंह को पदस्थ किया गया है। बताया जा रहा है कि रंजना अग्रवाल के खिलाफ पार्षदों की कई शिकायतें लंबित थीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *