चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी में शनिवार को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कि छात्र उनसे माफी के हकदार हैं, न कि उनकी माफी के।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की उस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘भारत के छात्रों को उनकी माफी की जरूरत नहीं है। वे उनसे माफी के हकदार हैं।’ प्रधानमंत्री ने छात्रों द्वारा उनके खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के लिए उन्हें ‘माफ’ करने की बात कही थी। राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। यह मुलाकात चेन्नई के पास महाबलीपुरम में हुई।
माता-पिता को बच्चों को खोने का दुख सहते हुए देखना दर्दनाक- राहुल
राहुल ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को खोने का दुख सहते हुए देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है और हर युवा की मौत के बाद उसका परिवार जीवन भर का दर्द लेकर रह जाता है।
उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने, परीक्षाएं रद होने और सालों की तैयारी के रातों-रात बर्बाद हो जाने से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों से ऐसे सिस्टम में ईमानदारी से काम करने को कहा जा रहा है जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है।
सरकार छात्रों के दुख को समझने में नाकाम रही- राहुल
उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना की कि वे किसी भी ऐसे दुखी माता-पिता या छात्र से नहीं मिले जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और उनके परिवारों के दुख को समझने में नाकाम रही है।

