ED Raid in Rajnandgaon: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती अनियमितता मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है । बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजनांदगांव शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भास्कर गणवीर कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2020-22 की पीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच में जुटे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान आवास के भीतर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि पीएससी भर्ती अनियमितता मामले में ईडी पूर्व में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के मुख्य आरोपित टामन सिंह सोनवानी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।

