BREAKING CG NEWS

ACB BIG ACTION: किसान से रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

Share this

ACB BIG ACTION: रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसीलदार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दबिश दी और रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामले की शिकायत एसीबी से की गई थी।

शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत का लेन-देन करते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी तुलाराम पटेल शिक्षक पद पर कार्यरत है और छाल तहसील में लिपिक के रूप में अटैच था। एसीबी टीम शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल के साथ मौके पर पहुंची थी, जहां कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *