दुर्ग. अगर आप भी खूब फास्ट फूड और पिज्जा खाते हैं, तो सावधान हो जाइए. दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अधिकारी के खाने में लोहे का कील जैसा नुकीला चीज मिला. शिकायत पर गंभीरता से लेने के बजाए रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने सिर्फ उस चीज का पैसा बिल में नहीं जोड़ने की बात कहकर मामला रफा-दफा करने की सोची. लेकिन अब रेस्टोरेंट को खाद्द विभाग ने नोटिस थमा दिया है.
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के गंजपारा स्थित Mahaanna Restaurant में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. ऑर्डर आने के बाद सभी ने खाना शुरू किया. अधिकारी ने जैसे ही पिज्जा खाया, उसके मुंह में लोहे की नुकीली चीज आ गई, जिससे हड़कंप मच गया. मामले में पहले रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से घटना की जानकारी दी. लेकिन जब बात टालने की कोशिश की गई तो उन्होने सीधे दुर्ग कलेक्टर से शिकायत की.
बाहर से मंगवाते हैं पिज्जा बेस : रेस्टोरेंट संचालक
कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम को रेस्टोरेंट की जांच के लिए भेजा। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पिज्जा और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि वह पिज्जा के लिए बेस दूसरी कंपनी से मंगवाते हैं और खुद टॉपिंग कर बेचते हैं. बहरहाल Mahaanna Restaurant और क्रेजी मेकर्स को नोटिस दिया जाएगा.

