BTEAKING: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई है।
पार्टी ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि त्रिपुरा में विधायक अभिषेक देबरॉय को भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने साफ किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


