BREAKING CG NEWS

ACB BIG ACTION: बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी! ACB ने JE को रंगे हाथों दबोचा

Share this

ACB BIG ACTION : मनेन्द्रगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एमसीबी जिले में कार्रवाई की है. यहां बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत की शिकायत मिलने पर एसीबी ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज को 9 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. डोमनापारा में रहने वाले रमेश कुमार ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था. आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने कनेक्शन लगाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. दोनों ने कहा था कि घर तक बिजली लाइन खींचने और कनेक्शन जारी करने में खर्च आता है, इसलिए पैसे देने होंगे. पीड़ित रमेश कुमार ने मामले की शिकायत अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में की. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की.

ACB की टीम मनेंद्रगढ़ पहुंची और शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपियों के पास भेजा. जैसे ही रमेश कुमार ने साढ़े 9 हजार रुपए जेई मनीष कुमार बजाज को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम की ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार जेई मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *