रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रांची के चान्हो में थाना अंतर्गत चलियो खक्सी टोली की 22 वर्षीय खुशबू उरांव और इसी गांव का राजू उरांव पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। एक हफ्ते पहले दोनों में अनबन होने के बाद खुशबू अपने अपने पिता के घर आ गयी थी। सोमवार की सुबह राजू उरांव गांव के ही अपने एक साथी सोनू उरांव के साथ बाइक में उसके घर पहुंचा। राजू उरांव ने खुशबू से अपने साथ चलने को कहा, इस पर खुशबू ने मना कर दिया। गुस्से में राजू उरांव ने कमर से पिस्तौल निकालकर खुशबू के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन जब तक राजू उरांव बाइक में बैठकर फरार हो गया। मृतका खुशबू उरांव के पिता जौरा उरांव ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।