देश दुनिया वॉच

दुल्हन का यह रूप देख आप भी रह जाएंगे हैरान, बिस्किट से लदी ज्वेलरी पहनकर मंडप में बैठी दुल्हन

शादी में दूल्हा दुल्हन अपने को खूबसूरत दिखाने के लिए हर तरीके आजमाते है। मेकअप से लेकर पहनावे तक सब कुछ पहले से तय किया जाता है। वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने पर उतारू हो जाते है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन ने अजीबोगरीब ड्रेस पहना हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन लहंगा पहने हुए बैठी हुई है, लेकिन उसने ज्वेलरी में अलग तरीके से तैयार कर रखी है। जिसे देख लोग भी हैरान रह गए कि आखिर दुल्हन ऐसा कैसे कर सकती है।

दरअसल बिस्किट की ज्वेलरी पहन बैठी यह दुल्हन कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है। इस शख्स ने ज्वेलरी में बिस्किट की नेकलेस, चूड़ी, नथुनी, मांग टीका आदि पहना हुआ है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यह बिस्किट का प्रमोशन कर रहा हो। सोशल मीडिया पर जैसे ही बिस्किट की ज्वेलरी से लदी दुल्हन का वीडियो शेयर किया गया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ravisagar88 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। अब तक इसे 3 लाख 85 हजार से ज्यादा बार देखा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *