प्रांतीय वॉच

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: 14 वोट से हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को हार्ट अटैक, सदमे से चली गई जान

Share this

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। राज्य में अधिकतर नगर निगम और नगर पालिका, नगर परिषद में भाजपा ने परचम लहराया है। कई जगह कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच रीवा में हार के तुरंत बाद सदमे से एक कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो गई है। रीवा के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण की जान चली गई है। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से महज 14 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

रीवा हनुमना के वार्ड 14 से कांग्रेस पार्टी ने हरिनारायण को उम्मीदवार बनाया था। वह अनुमना मंडल के अध्यक्ष भी थे। हरिनारायण गुप्ता पार्टी के 15 वर्ष पुराने कार्यकर्ता थे। उन्होंने हनुमना कस्बे में पार्टी के लिए काफी मेहनत की थी। हरिनारायण को जीत की पूरी उम्मीद थी। लेकिन रविवार को जब परिणाम आए तो उनकी उम्मीदें टूट गईं। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने उन्हें 14 वोट से हरा दिया। यहां भाजपा से ओमप्रकाश गुप्ता मैदान में थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *