प्रांतीय वॉच

पत्थर खदान में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, स्कूल जाने के बहाने दोस्तों के साथ पत्थर खदान नहाने निकला था छात्र

बिलासपुर। स्कूली छात्र की पत्थर खदान में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने चार अन्य साथियों के साथ घर से नहाने जाने के लिए निकला था। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है

बिलासपुर सिविल लाइन ( bilaspur civil line)थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड में रहने वाले राजेश रजक का 16 वर्षीय पुत्र नितिन रजक बर्जेश इंग्लिश मीडियम स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। राजेश रजक सिम्स हॉस्पिटल के सामने कमल वासिंग हाउस चलाते हैं।आज सुबह 8 बजे वह घर से अपने दोस्तो सोहेल अली,अक्षय शुक्ला,मोरिस मार्टिन,क्रिश वाजपेयी के साथ स्कूल जाने के नाम से स्कूल ड्रेस में बाइक( bike) में निकला था। उसके सभी दोस्त भी उसी स्कूल के छात्र है। इनमे से कुछ ने अपने घरों में नहाने जाने की जानकारी दी थी व कुछ स्कूल जाने का बहाना कर स्कूल नहाने गए थे। वे सभी छात्र स्कूल न जाकर मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा स्थित पत्थर खदान पहुँचे। जहां पत्थरो के निकलने के बाद बने गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। सभी छात्र वही नहाने लगे। इसी बीच नितिन रजक नहाते हुए गहराई में चले गया पर इसका किसी को पता नही चल सका

खदान अंदर देखा तो नितिन डूबा हुआ दिखा

जब छात्र बाहर निकले तब उन्हें नितिन नही दिखा। उन्होंने खदान अंदर देखा तो नितिन डूबा हुआ दिखा। छात्रों के शोर मचाने पर गांव वाले आ गए। वहां गांव के उपसरपंच राजेन्द्र राठौर व अन्य ने मिलकर नितिन रजक ( nitin)को खींच कर बाहर निकाला। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डरते हुए इसकी जानकारी( information) अपने घर वालो को दी

नितिन के दोस्तो की हिम्मत उसके घर वालो को बताने की नही हुई। उन्होंने डरते हुए इसकी जानकारी अपने घर वालो को दी। जिनमे से एक छात्र के पिता ने इसकी जानकारी नितिन के पिता राजेश रजक को दी। जिसके बाद उसके घर वाले घटनास्थल पर पहुँचे और मस्तूरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। मस्तूरी पुलिस( police) मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *