रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की शुरुआत, मानसून 10 जून के पहले प्रवेश करने की संभावना

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। केरल में समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ में उम्मीद जताई जा रही है कि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो प्रदेश में भी दो दिन पहले मानसूून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के विज्ञानियों ने मुताबिक सामान्य स्थिति में प्रदेश के भीतर जगदलपुर में 10 जून, रायपुर में 15 जून और अंबिकापुर में 21 जून तक मानसून प्रवेश करता है। वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक केरल में मानसून पहले पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में जगदलपुर में सात से आठ जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है, वहीं रायपुर में 12 से 13 जून और अंबिकापुर में भी दो से तीन दिन पहले मानसून आ सकता है।

मौसस विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह स्थिति आएगी। मौसम की स्थितियों में कुछ परिवर्तन हुआ तो तारीखों में फेरबदल संभव है। मौसम विभाग की गणना वर्तमान उपलब्ध जानकारियों और परिस्थितियों के मुताबिक तय की जाती है। पिछले वर्ष 11 जून को जगदलपुर में मानसून पहुंचा था।

प्रदेश में आज गरज-चमक

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 30 मई को गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते है, वहीं राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थान पर वज्रपात होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फैक्ट फाइल

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

माना एयरपोर्ट 42.2 27.9

बिलासपुर- 43.0 26.4

पेंड्रारोड- 39.8 24.4

अंबिकापुर- 37.2 23.2

जगदलपुर- 39.0 24.0

दुर्ग- 41.4 27.8

राजनांदगांव- 41.8 27.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *