प्रांतीय वॉच

कांग्रेस को झटका, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी ने मारी बाजी

Share this

कोरिया। 20 सीट वाले बैकुंठपुर नगर पालिका में 11 पार्षदों के साथ कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत था, वहीं भाजपा के केवल 7 पार्षद चुने गए थे, वहीं दो निर्दलीय चुने गए थे। लेकिन जब अध्यक्ष पद के चयन की बारी आई तो कांग्रेस पार्षद ने पाला बदलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया, जिसकी वजह से कांग्रेस प्रत्याशी साधना जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी नविता शिवहरे के बीच फैसला 10,10 मतों से टाई हो गया।

इसके बाद फैसला पर्ची के जरिए किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी 11 मत हासिल कर अध्यक्ष बन गईं। भाजपा प्रत्याशी नविता शिवहरे के पति शैलेष शिवहरे पूर्व पालिका अध्यक्ष हैं। चरचा में भी उलटफेर बैकुंठपुर के बाद शिवपुर चरचा में भी बड़ा उलटफेर हुआ। उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा का कब्जा हो गया।

राजेश सिंह नगरपालिका उपाध्यक्ष बने। राजेश सिंह को 8 मत मिले। जबकि कांग्रेस से रेशमा परवीन को 7 मत मिले। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने जबरदस्त सेंध लगाई है। यहां बहुमत के बाद भी कांग्रेस उपाध्यक्ष नही बना सकी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *