प्रांतीय वॉच

दया सिंह ने पूर्व विधायक और वार्डवासियों से कराया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ…लोगों ने दिया आशीर्वाद, लोगों ने कहा-वार्ड का बेटा चुन रहे हैं हम

Share this

 

तापस सन्याल / भिलाई। अपने बेहतरीन काम से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी दया सिंह ने आज फिर शानदार काम किया है। दया सिंह वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार से भाजपा के प्रत्याशी हैं। आज दया सिंह ने अपने कार्यालय का शुभारंभ वार्डवासियों से कराया। इस दौरान खुर्शीपार चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अवधेश चंदेल भी मौजूद रहे। वार्ड की रहने वाली सीनियर सिटीजन शांतिदेवी साहनी के हाथों से लोकार्पण कराया। अब चुनाव का पूरा ऑपरेशन इसी चुनाव कार्यालय से होगा। दया सिंह ने बताया कि, वार्डवासियों में काफी उत्साह है। इस बार लोग अपना बेटा चुन रहे हैं। जो उनकी दुख-तकलीफ में साथ खड़े रहे। लोगों ने कहा कि, दया सिंह लगातार समाजसेवा के काम कर रहे हैं। हमारे हर समय साथ रहे हैं। अब वक्त हैं वोट रूपी आशीर्वाद देकर दया सिंह को निगम भेजने का। लोगों ने कहा कि, वार्डवासियों ने संकल्प ले लिया है कि इस बार दया सिंह को चुनाव जीताकर निगम में भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय तिवारी ,वार्ड 44 प्रभारी अमर भोई (पार्शद) सहित वार्ड की महिलाएं व युवा इस दौरान मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *