प्रांतीय वॉच

भिलाई 3 चरोदा में भाजपा महिला मोर्चा का धुआंधार प्रचार

Share this

महिला नेत्रियों ने कहा, प्रधानमंत्री आवास बंद कर लोगों के घर का सपना चकनाचूर करने वाली भुपेश सरकार को सबक सिखाने का मौका है,चूकना नही है।

तापस सन्याल भिलाई –  भिलाई 3 चरोदा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ जनता को अपने पक्ष में करने जुटी हुई है। भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता सभी 40 वार्डों में सक्रिय रुप से कार्य करते हुए घर घर जाकर पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह कर रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की टीम भी बेहद प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाकर उनसे बात कर रही है तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं रुके विकासकार्यों की दोषी कांग्रेस सरकार की सच्चाई सामने रख रही है।
आज महिला मोर्चा की टीम ने वार्ड 25 और 26 मैं पार्षद पद के लिए खड़े भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया। कुछ स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित हुई। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेत्री श्रीमती बिंदु महेश्वरी,स्वप्निल मिश्रा, मनीषा चंद्राकर, हरशीला रूपाली शर्मा,पायल अंबवानी,रंभा चौधरी,विद्या साहू, कमल रंधावा,अचला स्वामी,आशा अरोरा,नंदनी यादव,किरण शिवहरे,प्रीति परगनिया, ललिता वर्मा ने कांग्रेस पार्टी को विकास विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार का सपना एक घर होता है। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री आवास के रूप में घर देकर लोगों का सपना साकार कर रहे है ऐसे में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास बंद कर लोगों के सपना चकनाचूर करने में लगी है। यह बात कांग्रेस पार्टी की ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। सभी को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराएं और विकास विरोधी जन विरोधी कांग्रेस को हराकर क्षेत्र के विकास में बन रहे अवरोध को दूर करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *