पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

जनसंघकालीन नेताओं के संस्मरण एवं संघर्ष की गाथा नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी :- अशोक बजाज

Share this

नवापारा / राजिम ब्यूरो (महेंद्र सिंह ठाकुर ) | विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के कालखंड में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले तथा पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले कार्यकर्ताओं का संस्करण तैयार करने का निर्णय लिया है. उस समय के फोटोग्राफ्स एवं अखबारों की कतरनों को भी संग्रहित जा रहा है. कमल पुष्प योजना के अंतर्गत पुराने कार्यकर्ताओं का इतिहास लिखने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद प्रकाश नड्डा के निर्देश और मंशा के अनुरूप किया जा रहा है. इसी तारतम्य भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने गोबरा नवापारा में  स्वर्गीय ऋषि दास वैष्णव के निवास में जनसंघ के तत्कालीन नेताओं के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा सबके संस्मरण सुना। श्री बजाज ने उपस्थित सभी नेताओं के परिजनों को भाजपा का साफा ओढ़ा कर  एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। श्री बजाज ने कहा कि वर्षों पहले रोपा गया पौधा आज विशाल बटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश की राजनीतिक क्षितिज पर स्थापित करने में तत्कालीन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है, इन्होंने तत्समय नाना प्रकार से प्रताड़ित होकर, उलाहना सह कर तथा सर्वस्व न्योछावर कर भारतीय जनता पार्टी को विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित किया है. ऐसे कार्यकर्ता हमारी धरोहर है। इनके संस्मरण एवं संघर्ष की गाथा सुनकर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर तत्कालीन नेताओं के परिजनों में मुख्य रूप से घनश्याम दास वैष्णव, पारसमल गोलछा, संजय चौधरी, भागचंद पंजवानी, श्रीमती ताम्रकार, शब्बीर भाई, राजू साहू, गौतम साहू एवं प्रकाश आयल सिंघानी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गंगवाल, परदेसी राम साहू, दयालु गाड़ा, मनीष चौधरी, राजकुमार कंसारी, अजीत चौधरी, धनवती साहू, मुकुंद मेश्राम, हितेश मंडई, किशन साहू, मोहम्मद अकबर खान एवं कमल डागा आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *