प्रांतीय वॉच

लिटिल योगा चैंपियन पर्यावरण मित्र आदित्य राजे सिंह ने छठ महापर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया |

Share this

नवापारा राजिम ब्यूरो (महेंद्र सिंह ठाकुर ) | नन्हे मुन्ने को समाज देशकाल सबकी चिंता स्वस्थ रहने के लिए योग में एक्सपर्ट ग्रीनलैंड के लिए पर्यावरण सुरक्षा के लिए समर्पित और करोना काल में समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर मदद के लिए माता पिता को प्रेरित करते रहना यह कार्य है लिटिल योगा चैंपियन पर्यावरण प्रहरी मास्टर आदित्य राजे सिंह जोकि रायपुर के सफायर ग्रीन पाश कॉलोनी में पेरेंट्स के साथ रहते हैं दिनांक 11 नवंबर को ठंड की चिंता किए बगैर विधानसभा रोड स्थित सड्डू तालाब जहां पर छठ महापर्व समिति सद्दू के द्वारा छठ महापर्व मनाने की पूरी तैयारी की गई थी वहां पर प्रातः काल जल में खड़े होकर नन्हे आदित्य राजेसिंह ने भुवन भास्कर को जल तर्पण कर छठ महापर्व की स्तुति ओम सूर्याय नमः से करते हुए सर्व समाज की मंगल कामना की। छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश की खुशहाली हेतु भगवान सूर्य देव से प्रार्थना की । आदित्य राजेसिंह ने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से पैरोडी मे कहा, दिनकर से दिवाकर होते इनसे आलोकित पूरा संसार , छठ महापर्व इसी का प्रतीक धनधान्य पूरित खुशहाल रहे हर परिवार |

छठ महापर्व समिति चंदू की ओर से श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद दूध गंगाजल और आम लोगों के लिए महा भंडारे की व्यवस्था की गई थी जिसमें मास्टर आदित्य राजे सिंह पूरे मनोयोग से श्रद्धालुओं की सेवा करते दिखे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *