रायपुर वॉच

दीपावली उत्सव का त्यौहार: 2500 परिवारों को अंधकार को मिटाने की चुनौती देता….!

Share this

रायपुर : दीपावली उत्सव का त्यौहार है। ऐसा त्यौहार जिसमें एक छोटा सा दिया भी अंधकार को मिटाने की चुनौती देता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपोत्सव के इस महापर्व को मनाने अपने वार्ड के हर घर के चौखट में जाने का सुअवसर आया है। यह लगातार तीसरी दीपावली है जब आपका अपना आकाश तिवारी वार्ड के 2500 परिवारों को दीपोत्सव के बधाई ग्रीटिंग कार्ड, दीपक एवं शगुन की मिठाई के साथ आपकी देहरी पर हाथ जोड़कर खड़ा है। वार्ड का हर परिवार मेरा अपना परिवार है, मैं हर परिवार का अभिन्न हिस्सा हूँ। दीपावली के सुअवसर पर परिवारजनो के साथ ख़ुशियाँ बाटकर तथा उनके साथ ख़ुशियों के कुछ पल बिताकर मैं खुद में यह बदलाव महसूस करता हूँ कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से मेरे अंदर आगामी वर्षों के लिये नयी उर्जा का संचार हो गया है। आपका जीवन सदा सुखमय रहें। आप नन्हे दीपक की तरह जीवन के हर कठिनाइयों से डट कर मुक़ाबला करें सदा सपरिवार स्वस्थ रहें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *