- डॉ. रेणु जोगी जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
- मरीजों के बीच मनाया गया डॉ.रेणु जोगी का जन्मदिवस
दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो व विधानसभा कोटा की विधायक डॉ. रेणु अजीत जोगी के जन्मदिवस को जेसीसीजे कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जांजगीर-चांपा जिलाअध्यक्ष कमल भार्गव के मार्गदर्शन व ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर छतराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डभरा श्रीमती रमा महंत, ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा समय लाल जांगड़े के कुशल नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-हसौद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-डभरा, मालखरौदा व शक्ति में जेसीसी(जे) पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच जाकर कुशल क्षेम जानते हुए फल वितरण कर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेसीसीजे के प्रदेश सचिव राजेंद्र टंडन, पूर्व विधानसभा महासचिव जैजैपुर मनुरथ साहू, पूर्व जिला सचिव नरेंद्र कुमार लहरें, सेक्टर प्रभारी टैलेंद्र श्रीवास, प्रिंस बंजारे, प्रकाश कुमार बर्मन, नेमेश ठाकुर, श्याम कुमार बंजारे, जीवन कुमार जांगड़े, कमल यादव, गनपत निराला, प्रवीण भारद्वाज, सत्यम लहरे, नरसिंह बरेठ, भुनेश्वर प्रसाद, महेंद्र कुमार खांडे, आजूराम धिरहे, बीरबल प्रसाद हरवंश, देवेश कुमार टंडन, मोटू धीरहे, भरत धीरहे व हॉस्पिटल स्टॉप सहित जेसीसीजे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।