टीकम निषाद/देवभोग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में काफी सादगी पूर्ण तरीके से जन्म दिवस मनाया गया। कांग्रेसियों द्वारा भूपेश बघेल नाम का केक काटकर झिरी पानी गौठान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी युवा ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान महामंत्री अरुण सोनवानी धन सिंह मरकाम अनामो बघेल सेवादल अध्यक्ष एवं बस्तर प्रभारी वेणु डोंगरे नंद कुमार बघेल के अलावा अन्य मौजूद रहे। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन विधानसभा क्षेत्र की बोलचाल भी काफी जोरों शोरों से सुनने को मिला। जहां भूपेश बघेल की बबलू दाऊ के नाम से अलग पहचान है। जो किसान युवा मजदूर महिलाएं के बीच काफी लोकप्रिय बताते हैं। और यह सरलता का बखान करते हुए भूपेंद्र माझी ने कहा कि प्रदेश की परंपरा संस्कृति अभिमान के साथ छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की अपनी नीतियों से बरसात करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का पालन कर जन्मदिन मनाया गया ।इस दौरान वृक्षारोपण और फल भी वितरण किया गया ताकि बुजुर्गों का आशीर्वाद सदा भूपेश बघेल के ऊपर बना रहे। इसके लिए कांग्रेसियों ने अलग-अलग मंदिरों में माथा टेक कर कामना भी किया। क्योंकि कोरोना का कहर कम होने के चलते गांव गांव पर भी किसानों के साथ मिलकर कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल के नाम का उत्साह पूर्वक केक काटा।
मुख्यमंत्री बबलू दाऊ के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने केक काटकर क्या वृक्षारोपण
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/tapas-4-5.jpg)