प्रांतीय वॉच

सावन में पति ने खाया चिकन, महिला बोली- सावन के अंतिम दिन गलत किया, गुस्से में निकली और घर जाकर खुद को लगा ली आग

Share this

अंबिकापुर : अंबिकापुर में पति के मुर्गा खाने पर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। घटना रक्षाबंधन के दिन रविवार देर शाम की है। मायके से लौटी महिला ने पति को चाची के घर में चिकन खाते देखा तो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति से हुए विवाद के बाद महिला घर गई और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरजपुर के भटगांव क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी मनीषा सिंह (19) रक्षाबंधन के दिन रविवार को पति रामजन्म के साथ राखी बांधने के लिए मायके गई थी। वहां से शाम को दोनों घर लौट आए। इस बीच रामजन्म पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर पहुंचा और वहां चिकन पकाने लगा। थोड़ी देर बाद मनीषा पहुंची तो उसने रामजन्म को चिकन खाने से मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना और खा लिया। मनीषा ने पति से कहा कि सावन के आखिरी दिन और रक्षाबंधन में मुर्गा खाकर गलती की है। इसके बाद वह गुस्से में वहां से निकल कर घर चली गई। थोड़ी देर बाद रामजन्म उसे समझाने के लिए घर जाने लगा तो चीख-पुकार की आवाज सुनाई देने लगी। इस पर अन्य लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनीषा आग की लपटों में घिरी थी। किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलस गई थी।

सावन का उपवास रखती थी, मुर्गा खाना बर्दाश्त नहीं हुआ
परिजन उसे भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख 108 एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के पति रामजन्म ने बताया कि मनीषा सावन में उपवास रहती थी। अंतिम दिन मुर्गा खाते देख उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। घर में उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद वे गांव लौट गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *