रायपुर वॉच

संसदीय सचिव-विधायक विकास उपाध्याय के सुझाव पर अमल करते हुए एम्स प्रबंधन ने शुरू की अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं

Share this
  •  एम्स में ओपीडी शुरू होने से नागरिकों को पुनः मिल रही बेहतर उपचार सुविधा
  •  स्वास्थ्य मंत्री, एम्स निदेशक से ओपीडी शुरू करने श्री उपाध्याय ने की थी पहल

रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के सुझाव पर अमल करते हुए एम्स प्रबंधन ने अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं प्रारंभ कर दी है। विधायक श्री उपाध्याय आज सुबह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ एम्स पहुंचे तथा ओ.पी.डी. सेवाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी के चिकित्सकों से चर्चा की एवं यहां उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों का हाल-चाल जाना।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही संसदीय सचिव एवं विधायक श्री उपाध्याय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं एम्स के निदेशक डॉक्टर नितिन एम. नागरकर से चर्चा कर आम जनों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एम्स, मेकाहारा, जिला चिकित्सालय तथा शासकीय आयुर्वेदिक कालेज सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रारंभ किए जाने हेतु अपना महत्वपूर्ण सुझाव रखा था, इसी सुझाव पर अमल करते हुए ऐम्स प्रबंधन ने अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं आमजनों के सुविधा के लिए प्रारंभ कर दिया है। विधायक श्री उपाध्याय ने आज सुबह एम्स पहुंचकर ओ.पी.डी. सेवाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया इस दौरान उन्होंने यहां उपचार उपचार के लिए आने वाले मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उपचार तक की समस्त प्रक्रियाओं को देखा। श्री उपाध्याय ने ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों के पंजीयन प्रक्रिया को और सरल करने कहा। इसके पश्चात उन्होंने ऑंकोलॉजी एवं ई.एन. टी. डिपार्टमेंट का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों से चर्चा की। एम्स में ओपीडी सेवाओं के पुनः प्रारंभ होने से नागरिकों को अब उपचार के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे, एम्स में ओ.पी.डी. शुरू होने से न केवल क्षेत्र के लोगो को बल्कि राजधानी रायपुर सहित आसपास के जिलों के नागरिकों को भी अब पुनः बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *