CG ACCIDENT: Speeding car rammed into truck, 2 women died in the accident
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा के संबलपुर से आ रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. 16 चक्का ट्रक में कार पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना पटेवा थाना क्षेत्र में बावनकेरा की है. नक्शे देखें
शादी में शामिल होने गए थे संबलपुर
खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है. प्रारंभिक तौर पर सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार में घटना के वक्त 5 लोग सवार थे. वह ओडिशा के संबलपुर में शादी में शामिल होने के लिए गए थे. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.घटना के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
पुलिस ने वाहन में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया. डॉक्टरों ने दो महिलाओं की मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो. मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी हुई है.

