Japan Para Asian Games: A youth from Chhattisgarh shines in Japan! Bronze won in Para Asian Games
बिलासपुर. जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. जापान में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक हो रहा है. टूर्नामेंट में अभिजीत सखूजा ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12, 21-8 से हराया.
क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ.
प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन मेडलिस्ट बने अभिजीत
अभिजीत ने महज 21 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल कर प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स मेडलिस्ट बनने का गौरव भी हासिल किया है.

