- गंडई थाना क्षेत्र का मामला
मयंक सुराना गंडई पंडरिया : नगर में अज्ञात लुटेरों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया है और 16 हजार की रकम को लूट कर ले गए है। मामला दिनाक 08 सितम्बर की है पेंडरवानी निवासी गिरधारी राम साहू एवं उसका चाचा दुलारू राम साहू बैक से पैसा निकालने 08 सितम्बर को गंडई के दो बैंको में आये थे । सबसे पहले दोनों चाचा भतीजा गंडई के एसबीआई बैंक आये जहां से उन्होंने 16 हजार रुपये निकाले और उन पैसों की गिनती कर उसे थैले में पास बुक के साथ डाल कर सायकल की हेंडिल में लटका दिया और एसबीआई बैंक से थोड़ी दूरी पर स्थित जिला सहकारी बैंक चले गए जहाँ से 25 हजार रुपये निकाले और जिला सहकारी बैंक से निकाले रुपये को चाचा दुलारू राम साहू ने अपने जेब मे रख लिया और पास बुक को थैले में डाल थैला को सायकल के हेडिंल मे रखकर टिकरीपारा स्थित मेमन जडीबुटी दुकान में गए उस समय दोपहर 02.15 से 02.30 का समय था, चाचा दुलारू राम साहू दुकान के सामने सायकल को खडी कर दुकान गया दुकान बंद था दुकानदार के यहां महिला से पेननील का पाउडर 120 रूपये का मांगा और दुलारू राम साहू सायकल के पास दुकान तरफ चेहरा रखकर खडा हो गया था, तभी दवाई देने वाली महिला ने दुकान से निकलकर दुलारू साहू को बताया कि तुम्हारे सायकल मे थैला रखे हो क्या उसे दो व्यक्ति मोटर सायकल से आये और थैला को लेकर गंडई की ओर भाग रहे है। ये बात सुनकर दुलारू राम ने थैला ले जाने वाले का पीछा किया उसे लुटेरे नजर नही आये दुलारू साहू वापस दुकान के पास गया और दुकान वाले के आदमी को बताया कि थैला मे 16,000 रूपये रखा है और उनके मोटर सायकल मे बैठ कर थैला ले जाने वाले चोरो का पता तलाश करने राजनांदगांव रोड, कवर्धा रोड, धमधा रोड मे खोज बीन किया पर उक्त लुटरे कही नजर नही आये । लूट के घटना को अंजाम देने वाले दोनों लुटरों ने सफेद रंग की कमीज और नीले रंग की फूल पेंट पहना रखा था एक व्यक्ति चेहरा मे कपडा बांधा था ।
इसके पहले भी हुआ था वारदात पढ़े पूर्व में भी इसी प्रकार की लूट की घटना को अज्ञात लुटेरों ने दिया था अंजाम
27 फरवरी 2020 को भी इसी प्रकार की एक लूट की घटना को दो अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया था और चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये को लूट लिए थे ।ग्राम पंचायत ख़ौडा निवासी टिकैत राम पटेल एवम उसका दमांद भी इसी प्रकार 27 फरवरी को जिला सहकारी बैंक आये थे और 40 हजार रुपये निकाल कर वापिश शाम 05 बजे ख़ौडा जा रहे थे तभी बुढासागर और ढाबा के बीच रास्ते पर दो लोगो ने अपने बाइक को उनके बाइक के रास्ते मे लाकर खड़ी कर चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये लूट ले गए थे।
कही बैंक से रेकी करते हुए सही मौका देख लूट की घटना को लुटेरे अंजाम तो नही दे रहे :-
दोनों ही मामलो पर कुछ समानता देखने को मिल रहा है जिसमे मुख्य रूप से बैंक से पैसे निकलना, दो व्यक्तियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना,लूट में बाईक का प्रयोग करना,मास्क का उपयोग करना आदि समानता है जिससे लगता है कि बैंक से ही उक्त लूट की घटना को अंजाम देने वाले पैसे निकालने वाले भोले भाले ग्रामीणों पर अपनी नजर जमाये रखते है और मौके की तलाश में रहते है जैसे ही मौका मिलता है लुटेरे लूट की घटना को अंजाम दे देते है जब तक मामला लूटने वाले ग्रामीणों की समझ में आये बहोत देर हो चुका होता है।
वर्सन :- सीसी टीवी फुटेज को तलाशा जा रहा है सभी बिन्दुओ पर जांच किया जा रहा।
राजेश जोशी, एसडीओपी गंडई
