प्रांतीय वॉच

अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता

Share this

(सुकमा ब्यूरो) बाल कृष्ण मिश्रा | पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सुकमा,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में दोरनापाल टी॰आई॰सुरेश जांगड़े के नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् आज दिनांक 8.10.2020 को जरिये मुखबीर के सूचना प्राप्त हुई थी, कि एक सफेद रंग की वाहन कार कमाक CG 13-0786 मार्शल में कुछ व्यक्ति अवैध गाँजा लेकर कालीमेला से दोरनापाल,सुकमा की ओर परिवहन करने वाले है। उक्त सूचना पर यातायात पुलिस सुकमा को सूचित व एम0सी0पी0 की कार्यवाही हेतु अवगत कराते हुए थाना दोरनापाल पुलिस बल द्वारा गवाहों को साथ लेकर एन0एच0-30, सुकमा जाने वाली मुख्य मार्ग, दुब्बाटोटा सीआरपीएफ कैम्प के आगे मोड़ के पास MCP/गांजा रेड कार्यवाही की गयी। कार्यवाही दौरान मुखबीर के सूचना मुताबिक वाहन क्रमांक CG 13-0786 मार्शल को रोककर वाहन में बैठे 4 संदिग्ध व्यक्तिों से पूछताछ किया गया जिसमें (1) मोहम्मद ईसलाम पिता स्व0 मोहम्मद मदारम उम्र 27 वर्ष  जाति मुसलमान, साकिन धरारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला- आरा, (बिहार) (2) अजय कुमार पिता स्व० रामकरन उम्र 32 वर्ष जाति ब्राम्हण, साकिन चौरंगाहार, थाना- बाह, जिला आगरा(उ0प्र.) वर्तमान पता- भगतपुर रोड़, गांधी हॉस्पीटल के सामने, थाना टाऊन, जिला आरा(बिहार) (3) सुशेन बेपारी पिता जगेन्द्रनाथ बेपारी उम्र 40 वर्ष जाति बंगाली, साकिन M.V.84 पदमगिरी, थाना मलकालगिरी, जिला मलकानगिरी (उड़िसा) (4) सुकांतो मण्डल पिता प्रवीर मण्डल उम्र 30 वर्ष जाति बंगाली, साकिन M.V. 50 थाना बालीमेला, जिला मलकानगिरी(उड़िसा) का निवासी होना बताये। उपरोक्त चारों के संयुक्त कब्जे के वाहन CG 13-0786 मार्शल की विधिवत् तलाशी किये जाने पर वाहन से कुल 131.670 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसे मौके पर बरामद कर जप्ती एवं विधिवत संपूर्ण कार्यवाही किया गया।संपूर्ण कार्यवाही में यातायात पुलिस का विशेष योगदान रहा। बाद उपरोक्त 4 नफर आरोपीगणों की गिरफ्तारी कार्यवाही कर दिनांक 9.10.2020 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *