ठाकुर महेन्द्र सिंह पाण्डुका । सुरसाबांंधा श्यामनगर -पाण्डुका अंचल के सरकडा ग्राम में दिनांक 5 -10- 2020 से 8 -10 -2020 तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया गया जिसमें 10 लोगों में कोरोनावायरस का लक्षण पाया गया था। जिसमें दिनांक 910 2020 को ग्राम पंचायत सरकड़ा के भवन में कोविड-19 टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 10 में से केवल चार लोगों ने ही कोरोना टेस्ट करवाया और उन चारों व्यक्ति का रिपोर्ट नेगेटिव आया सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे कोरोना से घबराए नहीं बल्कि निडरता पूर्वक अपना टेस्ट करवाएं और अपने परिवार तथा समाज को सुरक्षित रखें परंतु लोगों के अंदर कोरोना के प्रति बैठे भय के कारण और बाकी छह व्यक्तियों ने अपने आप को स्वस्थ बताते हुए टेस्ट कराने से इंकार कर दिया । इस शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
