रायपुर वॉच

पोरा पर्व पर इन कर्मचारियों को सीएम ने दिया उपहार, सैलरी में किया बढ़ोतरी का ऐलान

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पोरा पर्व पर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों के विशेष अनुदान में 300 रुपए की बढ़ोत्तरी की। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के 43301 अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मियों को लाभ मिलेगा।

बता दें कि प्रदेश के अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मचारी अपनी मांगों को कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। कल ही सफाई कर्मचारियों हड़ताल वापसी का ऐलान किया है। कर्मचारी 5 महीने से कलेक्टर दर पर मानदेय को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *