दल्लीराजहरा ईमरान/मुस्ताक:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दल्ली राजहरा मण्डल मे दिनांक 17 जून दिन शुक्रवार को महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम के नेतृत्व मे बैठक आहूत किया गया। इस अवसर पर विशेषरूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू जी, जिला महामंत्री एवं दल्ली राजहरा महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी श्रीमती लीला शर्मा जी, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा जी, 16 न. वार्ड की पार्षद सोहद्रा ठाकुर जी, पूर्व पार्षद सुखवंतिन ठाकुर जी उपस्थित थे। बैठक के प्रारम्भ मे प. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, भारतमाता के तैल चित्र मे माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक जी ने अपने उदबोधन मे कहा माननीय नरेंद्र मोदी जी ने सभी माता- बहनो के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लाये है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाले है। केंद्र सरकार पर आम जनता का विश्वास बढ़ा है।
दीपा साहू ने अपने उदबोधन मे कहा उज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय व महिलाओ पर चलाये जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ के हितग्राहियो तक पहुंचाना है।
लीला शर्मा ने अपने उदबोधन मे कहा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल के प्रत्येक बूथ मे कमलसखी का गठन कर केंद्र सरकार के उपलब्धि व राज्य सरकार की विफलता को लेकर जनमानस तक जाकर पहुंचाना है। श्रीमती किरण सिन्हा भी पार्टी के प्रति अडिग रहने की सलाह दी। महिला मोर्चा की महामंत्री उषा आस्टिकर, रानू ठाकुर, उपाध्यक्ष सुचित्रा दास, कोषाध्यक्ष दुलेश्वरी साहू,मंत्री डॉली सिंह,मीडिया प्रभारी सारिका साहू,सह मीडिया प्रभारी जानकी यादव अन्य सदस्य गण -धर्मिन बाई, हेमिन बाई, गीता निषाद,मोतिम निषाद,मानकुंवर बाई, तुलसा बाई, सरस्वती वर्मा,पुष्पा सिंह,मोना गोरे, दुर्गा डाहरे,आशा डाहरे,निकिता भगत,ममता जोगिंदर कौर,कलिंदरी बाई, लीलावती शर्मा, सुकारो बाई धनमती नायक,पुष्प गोस्वामी एवं पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।संचालन उषा आस्टिकर ने किया और आभार पूर्व पार्षद सुखवंतीन ठाकुर ने किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दल्ली राजहरा मण्डल मे कल महिला मोर्चा के अध्यक्ष गीता मरकाम के नेतृत्व मे बैठक आहूत किया
